फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने पर दो औद्योगिक इकाइयां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहारनपुर की टीम ने हिंडन नदी को प्रदूषित करने पर दो औद्योगिक इकाइयों को सील करने की कार्रवाई की है। इन इकाइयों को सील करने के आदेश उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड से जारी हुए, जिसके बाद बोर्ड की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई कर दी। इसके बाद से अन्य इकाइयों के संचालकों में खलबली है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डीसी पांडेय ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित सहारनपुर डाइंग इकाई की रिपोर्ट काफी समय पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्यालय भेजी गई थी। वहां से कार्रवाई के आदेश जारी हुए थे, जिनका अनुपालन करते हुए बोर्ड की स्थानीय टीम ने इकाई को सील कर दिया। इसके अलावा हरौड़ा स्थित सूफी पल्प एंड पेपर इकाई पर कार्रवाई की संस्तुति भी बोर्ड मुख्यालय से की गई थी। मुख्यालय ने उक्त इकाई को भी सील करने के आदेश जारी हुए थे। इसे भी मंगलवार को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन औद्योगिक इकाईयां का प्रदूषित जल हिंडन नदी को प्रदूषित कर रहा है। यदि कोई व्यक्ति सील से छेड़छाड़ करता है तो संबंधित के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के प्रति एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दोनों सख्त हैं। ऐसे में जो भी इकाइयां ऐसा कर रही हैं वह तुरंत सुधार लाएं। अन्यथा कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें