फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों की गति पर कोहरे में भी असर नहीं पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे में भी बसों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए परिवहन निगम तैयारी कर ली है। परिक्षेत्र की सभी बसों को ऑल वेदर बल्ब से लैस किया है। साथ ही 443 बल्ब रिजर्व में रखे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र के सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, गंगोह और शामली डिपो से 400 से अधिक रोडवेज बसों का संचालन होता है। इन सभी बसों में ऑल वेदर बल्ब लगाए गए हैं। इसके साथ ऑल वेदर बल्ब रिजर्व में भी रखे गए हैं। जिससे जिन बसों के बल्ब फ्यूज होंगे, उन्हें बदलने में आसानी होगी। ऑल वेदर बल्ब की खास बात यह है कि वह घने कोहरे में बसों के सामने 200 मीटर तक कोहरे को काटकर रास्ता साफ कर देता है। इससे चालकों को बसों को चलाने में जहां आसानी होती है। वहीं चालक व परिचालक समेत बस के यात्रियों को भी सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में आसानी होती है।
मौसम बदलने के साथ कोहरा भी शुरू हो गया है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को देखते हुए परिवहन निगम की सभी बसों में ऑल वेदर बल्ब लगा दिए गए हैं। यदि किसी बस का बल्ब खराब होता है तो उन्हें बदलने के लिए 443 बल्बों को रिजर्व में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें