फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में हादसों का कहर: मासूम समेत दो की जान गई, बच्चे की मौत से पसरा मातम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 18 Oct 2022 05:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Accident: सहारनपुर में मंगलवार को हादसों का कहर बरपा। जहां डंपर ने एक मासूम बच्चे को कुचल दिया तो वहीं अज्ञात वाहन की चपेत में आकर युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saharanpur Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम बच्चे समेत दो की मौत हो गई। वहीं बच्चें की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


हादसा - 1
छह साल के बच्चे को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत 

बेहट में खनिज से भरे डंपर ने छह साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद डंपर लेकर भागने का प्रयास कर रहे चालक को भीड़ ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। 

हादसा कोतवाली बेहट क्षेत्र में गांव लोदीपुर के पास हुआ। लोदीपुर गांव निवासी कादिर का छह साल का बेटा अहमद अपने चाचा सादिक के साथ खेत से गांव लौट रहा था। वहीं श्मशान के पास रास्ते पर पीछे से आए खनिज से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर अहमद डंपर के टायरों के आगे जा गिरा और डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया। अहमद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर को लेकर भागने का प्रयास कर रहे चालक को आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर पहुंच गई। सूचना के बाद बेहट पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के जिम्मेदार डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें: नाव हादसे की कहानी चश्मीद की जुबानी: एक पल में उजड़ जातीं 16 जिंदगियां, ढाई माह से नहीं टूटी अफसरों की नींद

Trending Videos
विज्ञापन

हादसा - 2
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

नागल-टपरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

जानकारी अनुसार कन्हैया (35) पुत्र सुभाष निवासी मीरपुर पठोडी थाना नागल सोमवार रात करीब नौ बजे अपनी बाइक द्वारा नागल से टपरी मार्ग होते हुए सहारनपुर जा रहा था। ग्राम सुभरी के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक से गिरकर घायल हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे करीब तीन माह का एक बच्चा छोड़ गया। 

यह भी पढ़ें: आंखों देखा मंजर: जिंदगी बची तो छलक पड़े आंसू, बोले- सामने थी मौत, कभी भूल नहीं पाएंगे ये हादसा, देखें तस्वीरें

थाना प्रभारी देशराज सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें