फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर समेत दो की मौत, सदमे में परिजन, गांव में पसरा मातम

Sat, 22 Oct 2022 07:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर समेत दो की मौत हो गई। वहीं परिजन सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह में शाहपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


गांव शाहपुर निवासी फरजान (25) पुत्र मंगता और इसरान (14) पुत्र लिल्ला शुक्रवार की रात कहीं से बाइक पर लौट रहे थे। जब वह शाहपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने घायलों को गंगोह सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने फरजान को मृत घोषित कर दिया, जबकि इसरान को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। 

उधर, जिला अस्पताल में घायल इसरान की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में एक साथ दो मौतों से होने से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी

विज्ञापन

वहीं गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है। जानकारी के अनुसार जिस समय हादसा हुआ उस समय ट्रैक्टर की एक लाइट जली हुई थी, जबकि बाइक सवारों ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजन खुद ही घायलों को अस्पताल ले गए थे। ट्रैक्टर भी मौके पर नहीं मिला। अभी तक तहरीर भी नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें