फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/देवबंद। दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीट को लेकर छात्रों के दो गुटों में देवबंद रेलवे स्टेशन पर झगड़ा हो गया। इसमें कई छात्र घायल हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जीआरपी सहारनपुर ने 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जीआरपी कर रही है।
विज्ञापन

घटना देवबंद रेलवे स्टेशन की है। दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस देवबंद रेलवे स्टेशन पर करीब शाम चार बजे पहुंचती है। ट्रेन से सहारनपुर, अंबाला जाने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर खड़े थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सीट को लेकर छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चल गए।
बमुश्किल यात्रियों ने छात्रों को शांत कराया। इस दौरान किसी ने छात्रों के झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जीआरपी तक पहुंचा तो झगड़ा करने वालों की तलाश हुई। इसमें सहारनपुर जीआरपी ने 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की। वीडियो के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें नाम सुहैल निवासी लबकरी, नावेद निवासी इमलिया और शाकिब निवासी भनेड़ा हैं। इनको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, जीआरपी सहारनपुर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि देवबंद रेलवे स्टेशन पर हुए झगड़े में 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से तीन की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें