फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसों में युवती समेत दो की मौत, तीन घायल

Sun, 05 Jul 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती। क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पहला हादसा लखनौती-बहादुर नगर मार्ग पर कब्रिस्तान के पास हुआ। शुक्रवार देर रात बाइक से बाग में खाना देने जा रहे अयान और अरसलान को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अरसलान और अयान को सहारनपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरसलान (18) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अयान का निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। अरसलान को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अरसलान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और पढ़ाई कर रहा था।

दूसरा हादसा नकुड़-गंगोह मार्ग पर सलारपुर के पास हुआ। गांधीनगर निवासी विपिन अपनी पत्नी पूजा और साली वर्षा के साथ शनिवार को बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी दूसरी बाइक से साइड लगने के कारण वर्षा (19) सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे में विपिन और पूजा भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के वर्षा का अंतिम संस्कार कर दिया। वर्षा दो बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। यदि तहरीर आती तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें