फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के लॉकडाउन में साफ हुई हवा, एक्यूआई 70 हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन के लॉकडाउन के कारण वाहनों का संचालन तथा धुआं उगलने वाले कारखानों के बंद रहने से हवा भी साफ हुई है। नतीजा एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 70 तक आ गया है। हवा की इस स्थिति को संतोषजनक माना गया है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते जनपद में बीते दो दिन से लॉकडाउन है। इसकी वजह से नगरों में सन्नाटे जैसे हालात हैं। केवल जरूरी वाहन ही चल रहे हैं। इसके अलावा तमाम कारखाने और उद्योग बंद हैं, जिनमें धुआं उगलने वाले उद्योग भी शामिल हैं। नतीजा यह रहा है कि हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। हालांकि हवा साफ होने की एक वजह तीन दिन पहले हुई बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलना भी माना जा रहा है। मगर हवा की स्थिति संतोषजनक है, जो सांस और दिल के मरीजों के साथ ही आम लोगों के लिए भी लाभदायक है। जबकि सामान्य दिनों में शहर में एक्यूआई का स्तर 180 और उससे अधिक रहता है। दीपावली पर यह 300 से 400 तक हो जाता है।
तब दिखने लगी थी पहाड़ियां
बीते वर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह से जून तक लॉकडाउन रहा था। तब भी प्रदूषण बहुत कम हो गया था और एक्यूआई 40 के आसपास रह गया था। इसी का प्रभाव था कि सहारनपुर में 100 किलोमीटर दूर स्थित शिवालिक की पहाड़ियां तक दिखाई देने लगी थीं। तब लोगों ने उन नजारों को कैमरे में भी कैद किया था। सहारनपुर जिले से मंसूरी की दूरी करीब 120 किलोमीटर है, देहरादून 85 और हरिद्वार करीब 76 किमी की दूरी पर है।
विज्ञापन

हवा की स्थिति
एक्यूआई ----------- स्थिति
0 से 50 -----------अच्छा
51 से 100 --------संतोषजनक
101 से 200 -------सामान्य
201 से 300 -------खराब
301 से 400 -------अत्यंत खराब
401 से 500 -------गंभीर
सीधी सी बात है कि जब धुआं उगलने वाले वाहनों और उद्योगों का संचालन बंद होगा तो उसका असर हवा पर ही पड़ता है। मगर बीते दिनों तेज हवाएं चली हैं। एक दिन बूंदाबांदी भी रही है। वह भी हवा के साफ होने की वजह है।
विज्ञापन

- एसआर मौर्य, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें