सहारनपुर। शनिवार को जनपद में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें एक शहर और दूसरा देहात का रहने वाला है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10555 हो गई है। इनके अलावा शनिवार को कोरोना का एक मरीज ठीक भी हुआ है। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 20 एक्टिव मरीज हैं। संवाद