फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते वक्त तालाब में डूबे दो बच्चों को सुरक्षित बचाया

विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में बच्चों के घर पहुंचे नायब तहसीलदार अनिल कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अब्दुल्लापुर गांव में खेलते वक्त दो बच्चे तालाब में डूब गए। गनीमत रही कि अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें समय रहते निकाल लिया, जिससे वे सुरक्षित रहे। एक बच्चें को कुछ दिक्कत आई थी जिसका चिकित्सक से उपचार कराया गया। घटना के बाद नायब तहसीलदार ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से जानकारी लेते हुए बरसात में सतर्कता बरतने की बात ग्रामीणों से कही।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में रविवार की सुबह 11 बजे आस पड़ोस के बच्चे इकट्ठा होकर तालाब किनारे खेल रहे थे। इस दौरान खेलते खेलते शाद मलिक (5) पुत्र नौशाद व शाहिब (4) पुत्र साजिद तालाब के पानी की तरफ चले गए और वहां वहां पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। इसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने हिम्मत कर बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनो बच्चें सुरक्षित रहे। केवल एक बच्चे की स्थिति कुछ खराब की थी जिसका चिकित्सक से उपचार कराया गया।
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बेहट अनिल कुमार, हल्का लेखपाल अरविंद त्यागी, लेखपाल सचिन कुमार, ग्राम प्रधान मांगेराम, प्रधान विनोद सैनी आदि भी गांव पहुंचे। इस दौरान नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से कहा कि बरसात के दिनों में नदी नालों की तरफ अपने बच्चों को ना जाने दें। बारिश का पानी गहरे गड्ढों और तालाबों में भरा है किसी भी समय इससे आम लोगों को जोखिम उठाना पड़ सकता है। आपदा की स्थिति में अलर्ट रहें और संकट के समय प्रशासन को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें