फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिना लाइसेंस चल रही केमिकल की दो दुकानें कराईं बंद, सामान किया सीज

Sat, 14 Jan 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसडीएम और औषधि निरीक्षक ने टीम के साथ रामानंदी बाजार में छापा मारा। इस दौरान यहां पर दो केमिकल की दुकानों के मालिकों के पास लाइसेंस नहीं मिला। दोनों दुकानों के बिना लाइसेंस के चलने पर बंद कराते हुए सामान को सीज कर दिया। इसके अलावा दवा बाजार किशनपुरा में तीन दवाइयों के सैंपल लिए, साथ ही 13 दवाइयों के बिल भी मांगें।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद पुलिस के साथ रामानंदी बाजार में पहुंचे। यहां पर हर्बल ड्रग हाउस और भारती केमिकल दुकान की जांच की। उन्होंने पाया कि दोनों दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही हैं। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानों का सारा सामान सीज कर दिया। यहां के अलावा औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने हरिओम मेडिकल एजेंसी के यहां से दर्द निवारक क्रीम और एक एंटीबायोटिक दवा का सैंपल लिया गया। ग्रोवर मेडिकल स्टोर से दर्द निवारक टैबलेट का नमूना लिया। दोनों के यहां से 13 दवाइयों के बिल अभिलेख मांगे। बिल अभिलेखों को प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें