पशुशाला में आग लगने से दो मवेशियों की मौत, एक गंभीर
बेहट। नगला खुर्द गांव में छप्पर की पशुशाला में आग लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि तीसरा मवेशी बुरी तरह झुलस गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
तहसील बेहट क्षेत्र के नगला खुर्द गांव निवासी जमशैद की छप्पर की पशुशाला में बृहस्पतिवार की अलसुबह अचानक आग लग गई। पशुशाला से आग की लपटें उठती देख जमशैद ने शोर मचाया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक अंदर छप्पर में बंधे दो मवेशियों की जलने से मौत हो चुकी थी। तीसरा बुरी तरह झुलस चुका था। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि उसका एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।