फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 50 लाख की स्मैक के साथ दो देवर और भाभी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्कर। 
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ दो देवर और उनकी भाभी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 415 ग्राम स्मैक, नकदी और पैकिंग का सामान मिला है। यह तस्कर बरेली से स्मैक लाकर सहारनपुर में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहल्ला नूरबस्ती में मुस्तफा के मकान पर छापा मारा। तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम मुस्तफा, उसका सगा भाई भूरा उर्फ रईस और उनकी भाभी नवाबो है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से स्मैक की तस्करी का काम करता है।
उनके भाई सोनू उर्फ शकील के घर पर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, जिस कारण उसने स्मैक का काम दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया था। परिवार के सभी लोग स्मैक बेचने में लग गए थे। कुछ दिन पहले सोनू बरेली से शमीम नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। उन्होंने स्वीकार किया कि वह स्मैक को छोटे-छोटे पाउच में पैक कर बेचते हैं और इससे अच्छा मुनाफा कमाते हैं। सभी घर में स्मैक की पुडि़या बना रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से 6140 रुपये की नकदी, 415 ग्राम स्मैक, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पांच लाइटर और अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

पूरा परिवार करता है स्मैक की तस्करी
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गफ्फूर का पूरा परिवार स्मैक की तस्करी में लिप्त है। फिलहाल पुलिस ने मुस्तफा, भूरा उर्फ रईस और उनकी भाभी नवाबो को पकड़ा है। सोनू उर्फ शकील, नवाबो के पति मुस्तकीम और मुस्तफा की पत्नी शहराेज फरार है। इनमें सोनू मुख्य नशा तस्कर है, जो बरेली से स्मैक लाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें