फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बंदाहेडी के दो सगे भाइयों सहित तीन यूपी क्रिकेट लीग मैचों के लिए चयन

Tue, 30 Jul 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गंगोह के गांव बंदाहेडी निवासी दो सगे भाइयों सहित तीन युवाओं ने यूपी क्रिकेट लीग मैचों के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विभिन्न कंपनियों द्वारा आईपीएल की तर्ज पर इनमें से विजय कुमार को सात लाख, अजय कुमार पांच लाख व वंश चौधरी को तीन लाख बीस हजार में खरीदा गया है।
विज्ञापन

गांव बंदाहेडी निवासी जनक सिंह मेरठ पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात है। उनके दोनों जुड़वा बेटों अजय कुमार व विजय कुमार का मेरठ में शिक्षा पाते हुए चयन हुआ है। इनके अलावा किसान विकास कुमार गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। उनके पुत्र वंश चौधरी ने गांव में रहते हुए गंगोह की विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी में कोच विनय कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान में वंश चौधरी स्पोटर्स कॉलेज गुरुकुल कांगडी हरिद्वार में शिक्षा पा रहा है। परिजनों ने बताया कि इससे पहले तीनों खिलाड़ी प्रीयूपी टीम अंडर-19 के लिए 2022 में चयनित होकर विभिन्न प्रदेशों में खेल चुके हैं। उसी के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अब इनका यूपी टी 20 के लिए चयन हुआ है। विजय कुमार को मेरठ मावरिक्स टीम, अजय कुमार को नोएडा किंग्स व वंश चौधरी को काशी रुद्राश टीम ने खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें