फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक वीडियो कॉल और व्यापारी ने गवां दिए पांच लाख रुपये

Tue, 30 Jul 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के एक व्यापारी के साथ सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर व्यापारी से वीडियो कॉल पर बातचीत की और इस दौरान अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय पीड़ित व्यापारी किरयाना का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक, 19 जुलाई को फेसबुक पर एक युवती की रिक्वेस्ट आई। व्यापारी ने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद युवती ने चैटिंग पर बातचीत करनी शुरू कर दी। इसी बीच युवती ने वीडियो कॉल पर बात करने का ऑफर दिया। व्यापारी ने रात के समय उससे बातचीत की। कुछ देर बात करने के बाद युवती ने किसी के आने का बहाना कर वीडियो कैमरा बंद कर दिया। करीब आधा घंटे बाद युवती का मैसेज आया कि पांच लाख रुपये दे दो। मना करने पर युवती ने व्यापारी की अश्लील वीडियो उसके पास भेजकर वायरल करने की धमकी दी। जो वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान बनाई गई थी। तब जाकर व्यापारी को पूरे मामले का पता चला। समाज में बेइज्जती के डर से व्यापारी ने पांच लाख रुपये दे दिए। अब दोबारा से तीन लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी।
इस तरह होता है सेक्सटॉर्शन
यदि कोई व्यक्ति असुरक्षित साइड पर विजिट करता है तो हैकर साॅफ्टवेयर के माध्यम से डिटेल की जानकारी कर बैकअप क्रिएट कर देते हैं। बाद में साइट पर विजिट करने वाले का नंबर, ईमेल आइडी और फेसबुक अकाउंट आदि खंगालते हैं। किसी न किसी माध्यम से संपर्क कर लड़की उनके साथ आकर्षित करने वाली बात करती है। प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो कॉल करने वाले के कपड़े उतरवा दिए जाते हैं। तभी उस व्यक्ति की वीडियो रिकार्ड कर ली जाती है। वीडियो को वायरल करने के नाम पर रुपये ठगे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें