फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 11 Jun 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, बेहट। कोतवाली क्षेत्र में गांव बादलपुर के पास मोड़ पर खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक उत्तराखंड के भगवानपुर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

दाऊदपूरा गांव निवासी अवनीश (25) पुत्र सुखपाल व तिवड़ा जुनारदार निवासी पवन कश्यप (26) पुत्र सेनपाल भगवानपुर स्थित कंपनी से ड्यूटी करके बाइक पर वापस अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला। घायल अवनीश व पवन को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अवनीश के पिता सुखपाल की तरफ से हादसे की तहरीर पुलिस को दी गई है। दोनों मृतक युवक अविवाहित थे और कंपनी में काम करके परिवार चलाने में सहयोग करते थे। पुलिस ने बताया कि हादसे की जिम्मेदार ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया और मृतक अवनीश के पिता की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
-
अवैध खनिज से भरे वाहन ले रहे लोगों की जान

मृतक अवनीश के पिता सुखपाल व अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात के समय अवैध रूप से खनिज का परिवहन करने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों को गांव की आबादी से निकाला जाता है। इन वाहनों को उनके चालक अंधाधुंध दौडाते हैं। जिनकी वजह से हादसे हो रहे हैं। जिस ट्रैक्टर-ट्राली से हादसा हुआ, उसमें एक ही हेड लाइट थी और उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी। कई बार पुलिस से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ऐसे वाहनों पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें