फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और शीत लहर से ठंडी रही मंगलवार की सुबह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11 बजे छटा कोहरा, दिन भर खिली रही धूप
विज्ञापन

सहारनपुर। मंगलवार की सुबह भारी कोहरा और शीत लहर लेकर आई। आठ बजे तक कोहरा आसमान में चढ़ने की वजह से धूप नहीं निकली थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कोहरा पूरी तरह छटा, जिसके बाद दिन भर धूप खिली रही।
विज्ञापन

बीते दो दिन से मौसम में भारी कोहरा है। मंगलवार की तड़के चार बजे तक मौसम साफ था, मगर उसके बाद अचानक कोहरा आना शुरू हुआ। सुबह सात बजे तक मौसम में भारी कोहरा आ चुका था। इसकी वजह से दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच रही। आठ बजे के बाद कोहरा आसमान में चढ़ने की वजह से धूप कोहरे में गुम हो गई। धूप नहीं निकलने और शीतलहर चलने से सुबह के समय अधिक ठंड महसूस की गई। करीब नौ बजे सूर्य ने दर्शन दिए। शहर में सुबह 10 बजे तक देहात में पूर्वाह्न 11 बजे के बाद कोहरा पूरी तरह छटा। इसके बाद दिन भर मौसम साफ रहा। खिली धूप ने लोगों को जैकेट उतारने को मजबूर किया। शाम छह बजे के समय फिर से मौसम में हल्का कोहरा नजर आया। विशेषज्ञों की मानें तो आगामी दिनों में कोहरा और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें