फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने गए युवक को बचाने में भाई और दोस्त की मौत, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 19 Dec 2016 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं
विज्ञापन
आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को बचाने में भाई और दोस्त की मौत हो गई। परिजनों की फटकार के बाद युवक ट्रेन से कटने की धमकी देकर निकला था और ट्रेक तक पहुंच गया। वहीं उसे बचाने के लिए भाई और दोस्त पीछे-पीछे गए तो वहां तीनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। युवक को बचाने की कोशिश कर रहे भाई और दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि युवक बच गया।
विज्ञापन


 
 

युवक को बचाने में भाई और दोस्त की मौत

युवक की फाइल फोटो
सहारनपुर के नागल इलाके के ताजपुर गांव में एक युवक रविवार शाम को मरने की धमकी देकर घर से निकला था। जांच में सामने आया कि परिजनों ने युवक को फटकार लगाई थी इसके बाद वह गुस्से में परिजनों को ट्रेन से कटने की धमकी देकर निकल गया। उसे बचाने के लिए भाई और दोस्त पहुंचे तो वहां उनके बीच धक्का-मुक्की हुई। युवक को बचाने की कोशिश कर रहे दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बिना कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार

मौत के बाद विलाप करते परिजन
परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही एक शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एक शव ट्रेन में फंसने के कारण जीआरपी के हाथ लग गया। सोमवार को जीआरपी जब शव को लेकर पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें