फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर छिपा दिए ट्रक के नंबर, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ट्रक की नंबर प्लेट से मिटे नंबर को दिखाते एआरटीओ
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर मंडल में ओवरलोडिंग कर ट्रक दौड़ा रहे चालकों ने चालान से बचने के लिए नया जुगाड़ खोज निकाला है। नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर नंबरों को छिपा दिया। परिवहन विभाग ने नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने पर दो वाहन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग को शिकायत मिल रही थी कि कुछ ट्रक ऐसे हैं, जिनकी नंबर प्लेट का एक अंक पेंट से हटा दिया तो कई जगह ग्रीस लगाकर नंबर को छिपा दिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम ने एक फरवरी से नौ फरवरी तक टीम को साथ लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान 36 वाहन मानक के अनुरूप नहीं मिले। इनमें से दो ओवरलोड वाहन ऐसे मिले, जिन पर नंबर प्लेट तो थी, लेकिन उस पर ग्रीस कर नंबरों को छिपा दिया गया। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर आरटीओ ने दो वाहन स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यह कार्रवाई केवल सहारनपुर में हुई है। मुजफ्फरनगर और शामली में अभी तक इस तरह की कार्रवाई नहीं की है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर चलने वाले 219 वाहनों का चालान किया। ओवरलोड में 100 वाहन सीज किए। 35.17 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया। इसके साथ ही 10 लाख रुपये बकाया कर भी वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें