फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या

Thu, 08 Feb 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव नंदी फिरोजपुर के जंगल में एक ट्रक चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर किया। मृतक के मामा ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी वसीम (22) पुत्र इनाम सीमेंट की कंपनी में कार्यरत था और वह ट्रक चालक था। पुलिस के मुताबिक, वह उत्तराखंड के रुड़की में ट्रक से सीमेंट उतारकर मंगलवार को अपने घर लौट रहा था। उसकी परिजनों से फोन पर भी बात हुई थी। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव नंदी फिरोजपुर के पास वसीम एक ढाबे पर रात में खाना खाने रुका था। खाना खाकर वह ट्रक लेकर घर के लिए चला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने वसीम का शव गांव नंदी फिरोजपुर के जंगल में खेत में पड़ा देखा, जबकि सड़क पर उसका ट्रक खड़ा था।
देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के गले पर चोट के निशान थे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि वसीम की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतक के मामा मूसा ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

मोबाइल, नकदी और वाहन मिला सुरक्षित
मृतक का मोबाइल फोन और नकदी उसकी जेब से मिली। उसका ट्रक भी सड़क पर सुरक्षित खड़ा मिला। इससे साफ है कि रंजिश में वसीम की हत्या की गई है। क्योंकि, उसके साथ लूटपाट नहीं हुई है। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

दो वर्ष की है बेटी
वसीम की मौत से परिजनों का रोक-रोककर बुरा हाल है। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसके दो वर्ष की एक बेटी है। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें