फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा नगर

Sat, 06 Sep 2025 11:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जो​खिम में जान - सहारनपुर के बड़ी नहर में तेज बहाव के बीच गणेश विसर्जन करता युवक
विज्ञापन
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को भगवान गणेश की मूर्तियों का पवित्र सरोवरों में विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया। इससे पूर्व भव्य शोभायात्राओं का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


लाजपत नगर में श्री सिद्धि विनायक सेव ट्रस्ट की ओर से गणेश महोत्सव के अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने किया। शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ पारंपरिक मार्गों से होते हुए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे स्थित साखन नहर पर पहुंची। वहां आरती के बाद भगवान गणेश की मूर्तियों को अगले वर्ष शीघ्र आने का आमंत्रण देकर पानी में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। साखन नहर में मूर्ति विसर्जन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर निक्की, आर्यन, रांची, वाणी, नंदिनी, सोमदत्त कश्यप, श्यामलाल, प्रमोद कुमार व बबलू आदि रहे।

जोखिम में जान - सहारनपुर के बड़ी नहर में तेज बहाव के बीच गणेश विसर्जन करता युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें