फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक ड्राइवर की लाठियों से पीटकर हत्या

Fri, 29 Aug 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक विजय शर्मा का फाइल फोटो। नागल की खबर का फोटो
विज्ञापन
नागल। गांव भिक्कनपुर में पेड़ के विवाद को लेकर ट्रक ड्राइवर विजय शर्मा (38) पर लाठियों से हमला कर दिया गया। वह किसी तरह अपने घर पहुंचा, जिसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विजय पिछले कुछ दिनों से घर पर ही था। करीब दो माह पहले एक पेड़ को लेकर पड़ोसी संतराम और उसके भाइयों के साथ झगड़ा हो गया था। खेत की मेड़ पर शीशम का पेड़ था, जो संतराम पक्ष ने काट लिया था। हालांकि उस समय दोनों पक्षों में फैसला हो गया था। आरोप है कि दूसरा पक्ष तभी से रंजिश रख रहा था। पिता प्रमोद शर्मा ने तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे विजय उनके मकान के सामने से गुजर रहा था, तभी आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया।
वह किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंचा और पत्नी रचना को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद पत्नी उसके लिए पानी लेने गई। इसी दौरान विजय ने दम तोड़ दिया। नागल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संतराम, मेघराज, श्रवण, अमरनाथ और श्रवण के बेटे यीशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


फुटेज में कैद है मारपीट की घटना
मारपीट की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसमें आरोपी पक्ष मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। विजय के परिवार में उसकी पत्नी, सात वर्ष का बेटा और पांच साल की बेटी है।

मृतक विजय शर्मा का फाइल फोटो। नागल की खबर का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें