नानौता में हुए हादसे में घायल बच्चे। स्त्रोत-नागरिक
- फोटो : udhampur
नानौता। नानौता थाना क्षेत्र के देवबंद मार्ग पर ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में सवार आलिमा (11) पुत्री आशु की मौत हो गई। तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को देवबंद के मोहल्ला लेसवाडा निवासी आशु अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगोह अपने मामा की बेटी की शादी समारोह में जा रहे था। ई-रिक्शा जब गांव कल्लरपुर राजपूत के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई। इसमें आशु की पत्नी अलीमा (40), आशु के परिवार के शमशेर के बेटे अनम (4) , बेटी अनामिया (3) और हरम (7) घायल हो गए। हादसे में घायल आलिमा को परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां पर चिकित्सा ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की छुट्टी कर दी। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है।