फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। मोहल्ला खान आलमपुरा में छेड़छाड़ से आहत होकर एक किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

किशोरी (14) थाना जनकपुरी के मोहल्ला खान आलमपुरा की रहने वाली थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक सुहैल उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था और घर आते जाते समय उसे परेशान करता था। इसी वजह से उनकी बेटी ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और किशोरी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने, पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें