फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले के 40 गांवों में 42 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
लिंक रोड स्थित बिजली घर पर तैनात तहसील कर्मी
विज्ञापन
-मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 12 घंटे तक आपूर्ति रही बाधित, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

-नागल में शुक्रवार शाम छह बजे चली गई थी बिजली, इन्वर्टर तक दे गए थे जवाब
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/नागल/छुटमलपुर। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते और मौसम खराब होने से बिजली आपूर्ति चरमराई रही। जनपद के 40 गांव ऐसे रहे, जिनमें 42 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके साथ ही मुजफ्फराबाद क्षेत्र में भी साढ़े 12 घंटे तक बिजली का संकट बना रहा। जिसके चलते लोगों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए थे।
नागल क्षेत्र के करीब 40 गांवों में शुक्रवार शाम छह बजे से बिजली जाने के कारण अंधेरे में डूबे रहे। यहां तक लोगों को पेयजल तक की समस्या रही। नागल बिजलीघर से जुड़े बसेड़ा, साधारण सिर, नासिरपुर डिगोली, बढेडी कोली, भाटखेड़ी, इसाकपुर, खजूरवाला, फतेहपुर, ताजपुर, गढ़ी जोला डिंडोली और फतेहपुर में बिजली बाधित रही। वहीं विद्युत उपकेंद्र आमकी के शीतलाखेड़ा, सोहनचिड़ा, गांगनौली, दगडोली, कुकावी, नगली मेहनाज, पहाड़पुर, लाखनौर उपकेंद्र के कोटा, कपासी, सिद्पुरा, वाजिदपुर, सिडकी, सुभरी मेहराब, सुभरी ख्वाजा, हसनपुर, कपासी भलस्वा और ईसापुर उपकेंद्र के गांव बलियाखेड़ी, उमाही, बडूली, नोजली, कुराली, नगला में बिजली ठप रही। जिसके कारण लोग परेशान रहे। इन्वर्टर तक डाउन हो गए।
विज्ञापन

महिला संतोष ,रेखा, विमला, ओंकारी, भूरी आदि का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से भारी परेशानी हुई। कपड़े धोने तक को पानी नहीं मिला। बिजली नहीं आने से आटा चक्की पर लोगों का अनाज पड़ा रहा। तहसीलदार तपन मिश्रा एवं खंड विकास अधिकारी विद्युत आपूर्ति को शुरू कराने के लिए प्रयास किए। उक्त गांवों में रविवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
उधर, विद्युत पारेषण केंद्र कलसिया से शनिवार की रात 12 बजे मुजफ्फराबाद सहित भूलनी, गदरहेड़ी, झिंझोली, नोरंगपुर और मलायन आदि 35 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उसके बाद रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे जाकर आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि फ्लैश ओवर से लाइन ब्रेकडाउन हो गया था, जिसको ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

महानगर में आपूर्ति ठीक रही
विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते जिला प्रशासन की ओर से की गई वैकल्पिक व्यवस्था से महानगर में रविवार को बिजली आपूर्ति ठीक रही। हालांकि बीच-बीच में बिजली के कट लगते रहे। लेकिन इससे लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। शुक्रवार और शनिवार को महानगर में आपूर्ति पर भी असर पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें