फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ट्रिपल राइडिंग और लापरवाही है दुर्घटना का कारण’

विज्ञापन
पाइनवुड स्कूल में यातायात माह के समापन पर एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता को सम्मानित करते शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा है कि सिर्फ नियमों की जानकारी होना ही काफी नहीं है, उनको अपने जीवन में उतारना है और पालन करना है। तभी वाहन पर सफर करना सुरक्षित रहेगा। ट्रिपल राइडिंग और लापरवाही दुर्घटना का कारण बनती है और बिना हेलमेट वाहन चलाना जान जोखिम में डालना है। लोगों को अपनी जान की परवाह करनी होगी। जिससे परिवार परेशान न हो।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर शनिवार को यातायात माह के तहत दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के सभागार में आयोजित समापन कार्यक्रम में छात्र-छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं पर पूरी जिम्मेदारी है कि वह अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों, जानकारों और आसपास के लोगों को यातायात के नियम पालन करने के प्रति जागरूक करें और सुरक्षित रहें।
एसपी ट्रैफिक अपर्णा गुप्ता ने कहा कि भारत में होने वाली मौतों में सर्वाधिक मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती हैं। इसका मुख्य कारण है कि लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते। अपनी जिम्मेदारी को दूसरों के ऊपर डाल देते हैं। सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करें तो खुद भी सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व समापन समारोह का शुभारंभ एसपी ट्रैफिक अपर्णा गुप्ता, एसपी सिटी विनीत भटनागर, प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, स्कूल की निर्देशिका संतोष गुप्ता, यातायात उप निरीक्षक पवन कुमार तोमर, प्रधानाचार्य डाक्टर संजीव जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विजेताओं को सम्मानित किया गया। ‘क्या प्रदूषण रहित भविष्य संभव है’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ज्ञानकलश इंटरनेशनल की वंशिका बिरला ने प्रथम, पाइनवुड स्कूल की गौरंगी खेड़ा ने द्वितीय, सेंट मेरी स्कूल की निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट मेरी स्कूल के वंश शर्मा, दिल्ली पब्लिक स्कूल की सौम्या जैन, पाइनवुड स्कूल के अली काजमी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। नेशनल पब्लिक स्कूल के नन्हें छात्र समीर गंगोलिया को यातायात पर विशेष प्रस्तुति के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डीएवी स्कूल की भूमिका ने प्रथम, सहारनपुर पब्लिक स्कूल की वैष्णवी नायर ने द्वितीय, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की शीजा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सहारनपुर पब्लिक स्कूल की अंशिका चौधरी, सेंट मेरी स्कूल की मदीहा अंसारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में पाइनवुड स्कूल के राघव प्रताप सिंह ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रीति धीमान ने द्वितीय, पाइनवुड स्कूल के रुद्र प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल की खुशी शर्मा, सहारनपुर पब्लिक स्कूल के समीर कुरैशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सहारनपुर पब्लिक स्कूल की नंदिनी धींगरा ने प्रथम, सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नंदिनी सिंह ने द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल की अंशिका सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पाइनवुड स्कूल की विदुषी मित्तल, सहारनपुर पब्लिक स्कूल के उदय सिंह, सेंट मैरी स्कूल के वंश शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डाक्टर वीरेंद्र आजम, पवन शर्मा एवं तरुणा कपिल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया। कोरियोग्राफर प्रिया बजाज के निर्देशन में पाइनवुड स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें