फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह को नमन किया

विज्ञापन
सरसावा में शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस मनाते गणमान्य लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शहीद उधम सिंह को नमन किया
विज्ञापन

सहारनपुर, सरसावा/छुटमलपुर। शहीद उधम सिंह के 83 वें बलिदान दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। वक्ताओं ने उधम सिंह के जीवन से सीख लेकर देश पर मर मिटने का जज्बा पैदा करने का आह्वान युवा पीढ़ी से किया।
सरसावा के डीएवी हाईस्कूल में भारत की आजादी में अतुलनीय योगदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी उधम सिंह के बलिदान दिवस पर सिविल डिफेंस के प्रभागीय वार्डन देशबंधु शर्मा ने कहा कि देश क्रांतिकारी उधम सिंह को हमेशा याद रखेगा। सिविल डिफेंस के घटना नियंत्रक अधिकारी दिनेश गुप्ता और पोस्ट वार्डन अवनीश कंबोज ने शहीद उधम सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

छुटमलपुर के फतेहपुर भादो स्थित कांबोज धर्मशाला पर महाराजा सुदक्षिण कांबोज एवं शहीद उधम सिंह कांबोज स्मारक ट्रस्ट एवं जिला कांबोज सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा अश्वनी कांबोज ने कहा कि शहीद उधम सिंह का बलिदान देश के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि प्रवीण कांबोज, बाबूराम कांबोज, प्रेम सिंह कांबोज, साहब सिंह पुंडीर, सुशील कांबोज, मनोज कांबोज, कर्ण सिह, कंबू सैनी, नरेंद्र कांबोज, देशपाल कांबोज, कुशलपाल कांबोज, राजबीर कांबोज आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता नवल किशोर कांबोज और संचालन मेघपाल कांबोज ने किया।
विज्ञापन

शेरपुर खानाजादपुर स्थित शहीद उधम सिंह उच्चतर माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह, विनोद कुमार, राकेश कुमार, समय सिंह, अनित कुमार, रणधीर सिंह आदि ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें