फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सहारनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी।
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान में हुई शोक सभा में जिलाध्यक्ष प्रदीप भारती ने कहा कि पासवान की भरपाई कठिन है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को परिवार के सदस्य की तरह स्नेह दिया। 2003 में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान गांव मवी खुर्द स्थित रविदास मंदिर में आए थे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गौतम, जिला महासचिव नवीन कुमार आजाद, कर्ण सिंह, प्रमोद कुमार, पंकज लांबा, अनिल कटारिया, सतीश भटनागर, भानु प्रताप, मनोज कुमार, अरविंद कटारिया, विपिन कुमार, नंद किशोर और सुभाष चंद भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल प्रभारी चौधरी शौराज सिंह पंवार की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा हुई। उसमें सभी लोगों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने जीवन भर वंचित, शोषित और दबे कुचले लोगों की मदद के लिए कार्य किया। लोगों ने राम विलास पासवान को भारत रत्न दिलाने की मांग की। इस दौरान हरिओम पासवान, सीता देवी, सलीम चौधरी, सलमान, शहजादी, कुसुम धीमान, शेख सना, कमल पासवान, भीम पंवार आदि मौजूद रहे। यहीं, पर जिला वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष ब्रजमोहन सूद, प्रदीप कुमार, रवि तेश्वर, राकेश कुमार जाटव, कमल पासवान और सलेक चंद ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें