फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेन लाइन पर गिरे पेड़, ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तेज हवा चलने से पिलखनी के पास मेन लाइन पर पेड़ गिर गए। जिससे कई महानगर के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, घंटाघर बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से भी आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से मौसम खराब है। कभी बारिश तो कभी तेज हवा चल रही है। बृहस्पतिवार को तेज हवा के कारण पिलखनी स्थित पटनी में मेन लाइन पर पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। इससे हाकिमपुरा बिजलीघर से जुड़े ज्ञानागढ़, बिशनपुर, चकहरेटी सहित अन्य शहरी कॉलोनियों में दोपहर 12 बजे से चार बजे तक बिजली नहीं आई।
इसी तरह गंगोह रोड पर कुम्हारहेड़ा के पास भी पेड़ की टहनियां बिजली लाइन पर गिरी। इससे मानकमऊ बिजलीघर से जुड़े लेबर काॅलोनी, मानकमऊ, प्रकाश लोक काॅलोनी, नवादा रोड, अंकित विहार, वेद विहार आदि काॅलोनियों में 2:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक आपूर्ति ठप रही। यहीं नहीं घंटाघर बिजलीघर के ट्रांसफार्मर में भी अचानक फाल्ट हो गया। इसके बाद गोविंदनगर, नेहरू मार्केट, घंटाघर सहित आसपास क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। बिजली नहीं आने से लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आपूर्ति को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें