फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पृथक पश्चिम प्रदेश की मांग को लेकर शाकंभरी देवी से शुरू की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी से शनिवार को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन और पृथक पश्चिम प्रदेश के गठन की मांग को लेकर पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा ने यात्रा शुरू की है। यात्रा के सहारनपुर पहुंचने पर सांसद हाजी फजलुर्रहमान को ज्ञापन सौंपा गया। सांसद ने पुनर्गठन और प्रथक पश्चिम प्रदेश की मांग को लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया है।
यात्रा को संबोधित करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सत्यपाल यादव ने कहा, कि हमें उच्च न्यायालय स्तर पर न्याय पाने के लिए 750 किमी दूर प्रयागराज जाना पड़ता है। पश्चिम में हाईकोर्ट की बेंच के लिए 20 वर्षों से अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं लेकिन पूरब की हठधर्मिता के चलते आज तक पश्चिम को हाईकोर्ट बेंच नहीं मिल सकी। पश्चिम प्रदेश का गठन होगा तो यहां के नागरिकों को सुलभ न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

महासचिव रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार ने कहा, पश्चिम प्रदेश गठन की लड़ाई युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। पश्चिम प्रदेश का गठन होगा तो यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा, पश्चिम प्रदेश के गठन होने से किसानों के लिए सामाजिक और आर्थिक विकास के दरवाजे खुलेंगे। मुक्ति मोर्चा व शिक्षक नेता अशोक मलिक, पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साबिर अली खान, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष राव रजा व वीरेंद्र चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें