फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: परिवहन और राज्य कर विभाग चलाएंगे संयुक्त चेकिंग अभियान

Sat, 01 Nov 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माल के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए संभागीय परिवहन और राज्य कर विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक के दौरान लिया गया।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-2, विजयानंद पांडेय ने बताया कि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान राज्य कर विभाग के अधिकारी वाहनों की गूगल लोकेशन के साथ-साथ फोटो भी लेंगे।
ओवरलोडिंग की संभावना होने पर धर्मकांटे पर वाहनों को तौलकर कांटा पर्ची ली जाएगी। इसके साथ ही, यदि यात्री वाहनों में व्यावसायिक माल ढोया जा रहा है तो उसका देय-बिल व बिल्टी विवरण परिवहन विभाग को भेजा जाएगा, ताकि परमिट की शर्तों के उल्लंघन, ओवरलोडिंग और अन्य आरोपों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

दोनों विभागों ने आपसी समन्वय और प्रशिक्षण के बाद दो दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर आरटीओ प्रशासन शंकर जी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह, एआरटीओ द्वितीय संदीप जायसवाल, एआरटीओ शामली रोहित राजपूत, पीटीओ वाणी विलास शुक्ला, अनिल कुमार तिवारी, संयुक्त आयुक्त एसएन पांडेय, एमपी वर्मा, सुशील चंद्र गंगवार, मधुसूदन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें