फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात और सुबह को गुजरने वाली ट्रेनों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए ट्रेनों में की गई चेकिंग
विज्ञापन




- रात्रि ड्यूटी स्टाफ को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए जीआरपी व आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। रात और सुबह को रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 10 से अधिक ट्रेनों का एक-एक कोच खंगाला गया। रात्रि ड्यूटी स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी व आरपीएफ अलर्ट रहती है। रोजाना चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी हो रही। सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़, अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। जीआरपी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चलाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें