फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, दो बच्चे मेडिकल कॉलेज में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- डेंगू के तीन नए मरीज मिले, पीड़ित शहर, मलकपुर और ढिक्का कलां के रहने वाले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि दो बच्चे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। इस प्रकार जिले में अब तक 19 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दो बच्चों सहित तीन को डेंगू की पुष्टि हुई है, जो मलकपुर, ढिक्का कलां और शहर क्षेत्र की एक काॅलोनी के रहने वाले हैं। इन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही चिकित्सक को दिखाया था। चिकित्सक को डेंगू के लक्षण दिखाई दिए तो उनकी एलाइजा जांच कराई गई थी। मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड के प्रभारी डॉ. अनिल ने बताया कि डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए 10 से 15 बेड का वार्ड बना लिया है। इस समय वार्ड में दो बच्चे भर्ती हैं, जिनकी उम्र दो व सात साल है। ये रसूलपुर और मलकपुर के रहने वाले हैं। खतरे की कोई बात नहीं है। वार्ड में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें