फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में 14061 को दिया प्रशिक्षण, 3592 को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत पिछले चार वर्षों में जनपद के 14061 युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं में से 3592 को रोजगार मिल गया है। वर्ष 2019-20 में कोरोना संक्रमण के कारण युवाओं का प्रशिक्षण नहीं हो सका।
विज्ञापन

युवाओं को व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण देकर कुशल पेशेवर बनाने के लिए प्रदेश सरकार कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षण दे रही है। पिछले चार में से तीन वर्षों में ही युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य हुआ है। कोविड-19 के चलते वर्ष 2019-20 में प्रशिक्षण कार्य नहीं हो सका। इस योजना के तहत 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को रोजगार परक अल्पकालीन प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे हुनरमंद बनाकर युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार दिलाया जा सके। मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए जनपद को 4320 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इनमें से 756 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इन कार्यों का दिया जाता है प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत कई कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटी, इलेक्ट्रिकल, कंस्ट्रक्शन, बैंकिंग एवं फाइनेंस, ब्यूटी पॉर्लर, फैशन डिजाइनिंग, हैंडीक्राफ्ट, फूड प्रोसेसिंग आदि ट्रेड शामिल हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष 4320 युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत इस वर्ष 4320 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इनमें से 756 युवाओं का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी है। --- पवन सिंह, जिला प्रबंधक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण एवं रोजगार
वित्तीय वर्ष प्रशिक्षण रोजगार
2018 - 19 4048 1566
2019 - 20 00 00
2020 - 21 2631 2650
2021-22 7382 376
नोट: कौशल विकास मिशन कार्यालय के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें