फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करते लाइन पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छड़ी लेकर अखाड़े के लिये गये एक युवक को मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन पार करना भारी पड़ गया। फोन करते समय उसके ध्यान न दे पाने के कारण शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


जख्मी हालत में जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार करा दिया।

थाना देहात कोतवाली के शाकंभरी बिहार का निवासी 34 वर्षीय बबलू पुत्र सुंदर लाल शेर सिंह की छड़ी पर काम करता था। उसके साथी कॉलोनी के ही सुभाष के मुताबिक शुक्रवार की रात वह पेपर मिल रोड पर छड़ी के अखाड़े में गये थे। इसी दौरान बबलू के मोबाइल की घंटी बजी और वह बात करते हुए पेपर मिल फाटक की ओर से रेल लाइन पार करने लगा, उस समय फाटक बंद था।

अचानक ही दिल्ली की ओर से शालीमार एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और इंजन से टकरा कर बबलू उछल कर दूर जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आई थीं। देर रात सुभाष और अन्य साथी जब तक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब तक बबलू की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


 युवक के शव को जब मोर्चरी में रखने की कोशिश की गई तो परिजनों ने इससे इनकार कर दिया गया। उन्होंने बिना कोई कार्रवाई कराए ही शव ले जाकर शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें