फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंतिम समय में नहीं बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफार्म

Tue, 24 Feb 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली का त्योहार नजदीक है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही भीड़ पर काबू पाने के लिए रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म न बदलने की योजना लागू की गई है। अंतिम समय में ट्रेनों के प्लेटफार्म नहीं बदले जाएंगे। स्टेशन पर टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ शुरू हो गई है। सहारनपुर से पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 50 के पार पहुंच गई। कई ट्रेनों में होली पर नो रूम की स्थिति है। होली के त्योहार पर रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अंबाला मंडल के रेलवे स्टेशनों पर विशेष कार्य योजना लागू करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ समझौता नहीं होगा। अंतिम समय में ट्रेनों के प्लेटफार्म न बदले जाएं, ताकि अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति न बने।
इसके अलावा स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ व रेलकर्मियों की अतिरिक्त तैनात की जाएगी। फुट ओवरब्रिज पर भीड़ जमा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय रहेंगे। पीने के पानी, साफ-सफाई और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कल से शुरू होगी होली स्पेशल ट्रेनें
25 फरवरी से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। स्पेशल ट्रेनें फिरोजपुर कैंट-दानापुर और अमृतसर-कटिहार के बीच संचालित होंगी। यह ट्रेनें सात मार्च तक चलेंगी। इनके संचालन से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें