फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ट्रेन

Sun, 31 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में शनिवार को ट्रेन हादसा होने से बच गया। ओखा से देहरादून जा रही एक्सप्रेस ट्रेन फाटक खुले होने पर ट्रैक के बीच में लगी लाल झंडी को फाड़ते हुए गुजर गई। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को ओखा-देहरादून एक्सप्रेस (19565) ट्रेन दोपहर में मुजफ्फरनगर से देवबंद के लिए चली थी। करीब 2.05 बजे जब ट्रेन देवबंद से पांच किमी दूर घलौली फाटक संख्या सी-65 के निकट पहुंची तो चालक ने जब लाल रंग की झंडी ट्रैक के बीच में लगी थी देखी तो उसके होश उड़ गए जबकि फाटक खुला हुआ था।

ट्रेन के स्पीड पर होने के कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोका गया। तब तक लाल रंग की झंडी को इंजन लेकर काफी दूर निकल चुका था। इसी दौरान फाटक पर घलौली से बाइक पर देवबंद आ रहे दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रेन रुकने के बाद चालक ने गेटमैन से फाटक खुला होने के बारे में पूछा और उसे डांट लगाई।
विज्ञापन


गेटमैन ने बताया कि उसे स्टेशन से फाटक बंद करने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। बाद में चालक ने देवबंद स्टेशन पर आकर घटना की जानकारी दी। 

कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक श्यामवीर ने बताया कि घलौली फाटक रोहाना (मुजफ्फरनगर) स्टेशन के अंडर में आता है। वहीं से गेटमैन को फाटक खोलने और बंद करने की जानकारी दी जाती है।

ट्रैफिक समेत दो विभाग के दो इंस्पेक्टर पूछताछ करने के लिए गए हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है कि इसमें गलती किसकी थी। जो भी जिम्मेदार होगा उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया दिया गया है। मामले की जांच होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें