फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट होगा ट्रैफिक प्रबंधन... पुलिस नहीं, कैमरे करेंगे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट होगा ट्रैफिक प्रबंधन... पुलिस नहीं, कैमरे करेंगे निगरानी
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संचालित होगी शहर की यातायात व्यवस्था, स्मार्ट सिटी योजना के तहत होगा काम
17 जंक्शन बनाए जाएंगे महानगर में अलग-अलग स्थानों पर
09 स्थानों पर लगाए जाएंगे नंबर प्लेट पहचान वाले कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो, यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस द्वारा रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि खुफिया कैमरों के जरिये ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जाएगा। न तो सड़कों पर कोई एक्सपायर वाहन चला पाएगा और न ही नो एंट्री में प्रवेश कर पाएगा। इतना ही नहीं चोरी के वाहनों को पकड़ने में भी खुफिया कैमरे मदद करेंगे। बगैर हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने या दोपहिया वाहन पर तीन सवारियां कैमरे की जद में आते ही कार्रवाई होगी।
महानगर में यह बदलाव स्मार्ट सिटी योजना के तहत होगा। इन व्यवस्थाओं के लिए ही इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की स्थापना नगर निगम में हो रही है। इसके संचालन का टेंडर भी हो चुका है। हाल ही में मंडलायुक्त संजय कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में करीब 83 करोड़ रुपये में टेंडर हुआ। यातायात व्यवस्था के लिए इस आधुनिक सिस्टम के तहत शहर में 17 स्थानों पर जंक्शन बनाए जाएंगे, जहां पर वाहन डिटेक्टर कैमरे लगे होंगे। शहर में प्रवेश वाले करीब नौ स्थानों पर भी नंबर प्लेट डिटेक्टर कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन

24 ऑपरेटर कार्य करेंगे आईसीसीसी में
नगर निगम में बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 24 कर्मचारी काम करेंगे। एक एक्सपर्ट भी होगा, जो यातायात व्यवस्था सहित आईसीसीसी से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं का संचालन करेगा।
ऑटोमेटिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम
- लाल बत्ती का नियम तोड़ने वालों की होगी पहचान
- ट्रिपल राइडिंग वाले वाहनों की पहचान
- बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों की पहचान
- वाहनों की गिनती करनी वाली मशीन
- पैदल सड़क पार करने को काउंट डाउन टाइमर
इन स्थानों पर बनेंगे जंक्शन
महानगर में घंटाघर, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक, अस्पताल चौक, देहरादून चौक, कल्पना तिराहा, सिविल लाइंस तिराहा, आंबेडकर चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, सदर तिराहा, पुरानी चुंगी चौराहा, नवाबगंज चौराहा, दर्पण टाकिज, मंडी समिति, बेहट अड्डा, पुल जोगियान आदि पर जंक्शन बनाए जाएंगे।
900 से ज्यादा लगेंगे कैमरे
आउटडोर बॉक्स कैमरे 760, आउटडोर बुलेट फिक्स कैमरे 100 और आउटडोर पीजीजेड कैमरे 56 लगाए जाएंगे। करीब 900 से ज्यादा कैमरे लगाए जाने हैं।
नौ स्थानों पर लगेंगे नंबर प्लेट ट्रैकिंग कैमरे
शहर के नौ स्थानों पर नंबर प्लेट ट्रैकिंग कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें अंबाला रोड, दिल्ली रोड, पेपर मिल रोड, देहरादून रोड, चिलकाना रोड, बेहट रोड, गंगोह रोड, बाजोरिया रोड, मल्हीपुर रोड पर कैमरे लगाने का स्थान चयनित किया जाएगा। इन स्थानों को शहर का प्रवेश द्वार माना गया है।
विज्ञापन

वर्जन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत आईसीसीसी के संचालन के लिए टेंडर हो चुका है। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार और वाहनों की पहचान सहित तमाम व्यवस्थाएं इस सिस्टम में होंगी।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त, नगर निगम, सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें