फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: व्यापारियों ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों काे घेरा, जमकर हंगामा

Fri, 22 Mar 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
निगम के स्मार्ट सिटी कार्यालय में हंगामा करते व्यापारी
विज्ञापन
सहारनपुर। नेहरु मार्केट और शहीद गंज में चल रहे सड़क और फुटपाथ के निर्माण कार्य की धीमी गति के विरोध में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का घेराव करते हुए नारेबाजी और हंगामा किया। इसके बाद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को अपने साथ मौके पर ले गए। उधर, स्मार्ट सिटी कार्यालय में अधिकारियों का घेराव और हंगामा करने के मामले में सीईओ/नगरायुक्त ने संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष राजकुमार मक्कड़ के नेतृत्व व्यापारी बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे नगर निगम पहुंचे। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का घेराव किया। सही जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी भी की। करीब आधा घंटे तक हंगामा चला। व्यापारियों की शिकायत थी कि नेहरु मार्केट और शहीद गंज में चल रहे स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों की गति धीमी है।
इसकी वजह से बीते कई महीने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं, जिससे व्यापार चौपट है। उनका यह भी आरोप था कि लापरवाही के कारण पानी दुकानों में घुस रहा है। इसके बाद व्यापारी स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को अपने साथ मौके पर लेकर पहुंचे और समस्या रखी। मामले में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ने हंगामा व्यापारियों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान महामंत्री रवि जुनेजा, नेहरु मार्केट व्यापार मंडल के चेयरमैन विजय चावला, अध्यक्ष नरेश कुमार, बिट्टू ठकराल, शहीद गंज से अभिनव अग्रवाल, अरुण नागपाल, महावीर बाजार से राकेश गांधी, विजय चानना, श्रीराम चौक से प्रवीन तनेजा और मोनू नरूला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुछ व्यापारियों ने नाले पर अतिक्रमण किया हुआ है, जिसकी वजह से कार्य करने में बाधा आ रही है। बृहस्पतिवार को व्यापारी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने उच्चाधिकारियों के बारे में कुछ अशोभनीय शब्द भी कहे हैं, जिसकी फुटेज है। उच्चाधिकारियाें को मामले से अवगत करा दिया गया है। बदसलूकी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराई जा रही है।
विज्ञापन

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें