फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का थाने में हंगामा

Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मारपीट के बाद थाने में एसओ को घटना की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में बुधवार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे युवा व्यापारी से मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर डाली। शोर सुनकर बचाव को आए व्यापारी के एक दोस्त को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


घटना के विरोध में पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर रात में ही जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान निवासी गौरव पास के गांव सोना अर्जुनपुर में दुकान करता है। बुधवार रात वह दुकान बंद करके घर लौट रहा था।

जब वह घर के पास पहुंचा तो आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर डाली। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उसके दोस्त मनोज को भी हमलावरों ने पीट डाला।
विज्ञापन


जब व्यापारी ने घर पहुंच कर आपबीती सुनाई तो परिजनों और मुहल्लावासियों का गुस्सा भड़क गया। रात में ही उन्होंने बड़ी संख्या में थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

मामले के दो समुदाय के लोगों से जुड़ा होने के कारण एसओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस बल मौके पर भेजा तथा वहां इकट्ठा लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पूरी रात पुलिस घटना स्थल पर ही मौजूद रही।

पीड़ित युवक गौरव व राजेश ने थाने में दो हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर थानाध्यक्ष का कहना था कि घटना की जांच की जा रही है और उसके बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें