श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कमेटियों का गठन
चिलकाना। श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जन सहयोग हेतु कमेटियों का गठन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सुंदर जी महाराज ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण हेतु हिंदू संगठनों का एकीकरण आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र तथा कस्बे में चार टोलियों का गठन किया गया। यह टोलियां घर घर जाकर धन एकत्र करेंगी। टोलियो के पास 10 रुपए, 50 रुपए से अधिक के नगद कूपन तथा एक हजार रुपए से ऊपर चेक द्वारा धन लिया जाएगा। संघ के जिला प्रचारक अखिलेश कुमार ने कहा कि जन सहयोग से श्री राम मंदिर का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। जिला संघ संचालक दिनेश कुमार, खंड संघ संचालक सुधीर कुमार, खंड कार्यवाह हिमांशु गर्ग, सागर महेश्वरी, पंकज सैनी, निशांक जैन, राकेश कुमार, सुभाष कुमार रहे।