फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: व्यापारियों ने उत्पीड़न को लेकर वित्तमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भेजा। संगठन अध्यक्ष दीपक गर्ग और श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलशाल चार्ली के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम युवराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा कि जा रही कार्रवाई के कारण हो रही परेशानी की जिक्र किया। बताया कि जीएसटी आर फाइल (1) करते समय बी (2) व बी (2) के लिए एचएसएन समरी अलग-अलग मांगी जा रही है, जिसपर रोक लगाई जानी जरुरी है। सेंट्रल जीएसटी कार्यालय की ओर से पांच वर्षों कि सूचनाएं व दस्तावेज 15 दिनों का समय देकर मांगे जा रहे हैं। फिजिकल ऑडिट के लिए टीमें बनाकर व्यापारियों के कार्यालय पर भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

इस तरह की कार्रवाई कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सचल दस्तों के द्वारा पूरा टैक्स जमा होने के बाद भी तकनीकी आधार पर (मानवीय भूल) अनावश्यक कमियां निकाल कर जुर्माना जमा कराया जा रहा है। उन्होंने व्यापारी हित में सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सतीश त्यागी, गोपाल माहेश्वरी, राजू महेश्वरी, सुनील कुमार, अंकित गुप्ता, मनीष गर्ग, मोनू बंसल, भारत भटनागर, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें