फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: व्यापारियों ने उठाई रेहड़ी पटरी से होने वाले अतिक्रमण की समस्या

Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों द्वारा रेहडी, पटरी लगाने से मुख्य बाजारों में हो रहे अतिक्रमण की समस्या को उठाया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम ई ने नगर निगम को निर्देशित किया कि रेहड़ी पटरी वालों के लिए अलग से स्थान चिह्नित किया जाए जिससे अतिक्रमण की समस्या का स्थायी हल हो। उन्होंने सब्जी मंडी पुल पर अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही नवीन नगर स्थित बच्चा पार्क में साफ-सफाई एवं झूलों की व्यवस्था और रायवाला में अनुपयोगी बिजली खंभों को हटवाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक सहित जनपद के व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें