फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: वेलेंटाइन-डे पर किया प्यार का इजहार, सतर्क रही पुलिस

Wed, 15 Feb 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांधी पार्क में वेलेंटाइन मनाते युवक-युवतियां
विज्ञापन
सहारनपुर। वेलेंटाइन-डे प्रेमी जोड़ों ने उत्साह के साथ मनाया और प्यार का इजहार किया। जिले भर में पुलिस सतर्क रही और गश्त करती रही।
विज्ञापन


मंगलवार को वेलेंटाइन डे मनाया गया। महानगर में गांधी पार्क, कंपनी गार्डन और पार्कों में प्रेमी जोड़े एक साथ बैठे हुए नजर आए। युवक और युवतियों ने एक-दूसरे को उपहार देने के साथ ही मुहब्बत का इजहार किया। वहीं, कुछ प्रेमी जोड़े रेस्टोरेंट में भी बैठे हुए दिखे। उधर, गिफ्ट आइटम की दुकानों पर युवक और युवतियां एक-दूसरे के लिए उपहार खरीदते हुए दिखे। लाल गुलाब और गुलाब के साथ चॉकलेट वाले बुके की मांग ज्यादा रही।

गश्त करती रही पुलिस

जिले भर में पुलिस पुलिस सतर्क रही। जिले भर में 21 थानों के प्रभारी फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते रहे। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया वेलेंटाइन का उत्साह

सोशल मीडिया पर भी वेलेंटाइन डे का उत्साह नजर आया। युवक और युवतियों ने सोशल मीडिया भी फोटो अपलोड किए। कोई आपत्तिजनक टिप्पणी न करे, इसी को देखते हुए साइबर सेल की भी सोशल मीडिया पर नजर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें