सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में नगर निगम की कार्यशैली पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूरे महानगर में सडकों को खोद दी गई हैं और इनका निर्माण कार्य बेहद धीमा चल रहा है। इससे व्यापार चौपट हो रहा है।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन कार्यालय पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़कें नहीं बनी हैं। उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा रोड, रेलवे रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड, घंटाघर आदि की सड़कों पर काफी समय से काम चल रहा है। अब मरम्मत के नाम पर अस्पताल पुल को बंद कर दिया गया है। जिससे शहर में जाम लगा रहता है। उन्होंने कहा कि पुल का मरम्मत कार्य तेज किया जाए। इस अव्यवस्था के चलते व्यापार चौपट हो रहा है। इस दौरान राजकुमार विज, आरके मल्होत्रा, गुलशन अनेजा, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार नरूला, मुकेश दत्ता, दीपक सैनी, अशोक नारंग, सुरेश सलूजा आदि मौजूद रहे।