फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किताबों के दाम से परेशान खास और आम

Tue, 04 Apr 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्कूल और कॉलेजों में सत्र शुरू हो चुका है। अभिभावक अपने बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, कॉपी, किताब, स्टेशनरी आदि जुटाने में लगे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि बाजार में एनसीईआरटी की किताबों तथा निजी स्कूलों खासकर सीबीएसई स्कूलों में लगी किताबों के दाम में पांच गुना तक का अंतर है। किताबों की यह महंगाई अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

पुस्तक विक्रेता प्रदीप ने बताया कि बाजार में एनसीईआरटी की सभी किताबें उपलब्ध हैं, साथ ही सीबीएसई स्कूलों की भी किताबें हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा नौ की एनसीईआरटी की गणित विषय की किताब की कीमत 155 रुपये है, जबकि सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौ की गणित की किताब 600 रुपये की है। कक्षा दस की गणित विषय की एनसीईआरटी की किताब की कीमत 160 रुपये है, जबकि सीबीएसई स्कूलों में दसवीं की गणित की किताब की कीमत 550 रुपये है। 11वीं की एनसीईआरटी की गणित विषय की किताब 200 रुपये की है, जबकि सीबीएसई स्कूलों में 11वीं की गणित की किताब की कीमत 800 रुपये है। उन्होंने बताया कि सभी विषयों की किताबों के दामों में इसी प्रकार भारी अंतर है।
उन्होंने बताया कि पांचवीं का एनसीईआरटी का कोर्स 500 रुपये तक में आ रहा है, जबकि सीबीएसई स्कूल में पांचवीं के विद्यार्थी का कोर्स पांच हजार रुपये में आ रहा है। जबकि एनसीईआरटी की किताबों में दी गई पठन सामग्री ज्यादा बेहतर है। उधर, पंत विहार निवासी लक्ष्मीकांत का कहना है कि उनके बच्चे दिल्ली रोड स्थित एक सीबीएसई स्कूल में कक्षा सात और कक्षा नौ में पढ़ते हैं। किताबें खरीदी हैं, जिनके दाम बीते वर्ष की तुलना में 10 फीसदी तक अधिक हैं। राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी का कक्षा नौ का कोर्स 6500 रुपये में आया है। उनको बिल दिया गया है, लेकिन उस पर फर्म का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें