फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाही बाग नदी में आए पानी में फंसी ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
बादशाही बाग खोल में आए पानी में फंसी ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालता चालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद हथनीकुंड बादशाही बाग मार्ग पर नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। हालांकि खासी मशक्कत के बाद चालक किसी तरह से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे आसमान साफ था कि अचानक नदी में तेज बहाव में पानी आ गया। पानी के आने की आवाज सुनकर किनारे स्थित लोग तो दौड़कर बाहर निकल गए लेकिन नदी के बीच खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी के बहाव के बीच फंस गई। काफी मशक्कत के बाद चालक किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाल पाया। करीब एक घंटा तक नदी में पानी का तेज बहाव रहा। इसके चलते हथनीकुंड बादशाहीबाग मार्ग पर बने रपटे के क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों तरफ लोग फंस गए। पानी कम होने के बाद ही आवागमन सुचारु हो सका। जबकि मैदानी क्षेत्र में सुबह से ही बादल तो छाए हुए थे लेकिन बारिश नहीं हुई। क्षेत्र की अन्य नदियों में भी पानी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें