फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज सहित जल्द मिले बकाया गन्ना भुगतान: विनय

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में नारेबाजी करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ब्याज सहित जल्द मिले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान : विनय
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों की माली हालत बेहद खराब हो गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक पंचायत में उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महासचिव जिले सिंह ने कहा कि बिजली की ट्रिपिंग से किसान परेशान हैं। विद्युत निगम किसानों के फुंके ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाए। जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सात सितंबर को चौरा खुर्द में एक पंचायत में आएंगे। जनपद के किसान कार्यक्त्रस्म को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में रेलवे द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण में जनपद में दिए जा रहे सबसे कम मुआवजे पर चर्चा की जाएगी। यदि किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। मासिक पंचायत के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता प्रदेश सचिव अमीर हैदर जैदी और संचालन वरिष्ठ महासचिव अशोक कुमार ने किया। इस दौरान चौधरी मेवाराम, चौधरी मुकेश तोमर, अरुण राणा, सरदार भोला सिंह, नरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, संजय, विक्त्रस्म सिंह, मनोज कुमार, ललित कुमार कमलेश, भूपेंद्र त्यागी, रणजीत सिंह, जाहिद, कादिर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं भाकियू (टिकैत) की मांगें --
- ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान
- ग्राम साखन कलां नहर पर पुल का जल्द निर्माण
- रेलवे भूमि अधिग्रहण में ग्राम लाखनौर में सबसे कम मुआवजा दिए जाने की जांच
- जनपद में बिक रही अधोमानक कीटनाशकों पर अंकुश लगाया जाएं
- रेलवे फ्रेट कॉरिडोर में सरकारी रास्ते छुड़वाए जाएं
- हाईवे पर ग्राम साधारणसिर में ग्रामीण यातायात के लिए अंडरपास बनवाया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें