फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा में रात के समय शाहजहांपुर रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। जिसकी वजह से दो ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। इस मामले में आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात बजरी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हिच टूटने के कारण रेलवे फाटक संख्या 96-सी पर फंस गई। जिसके चलते ट्रेन नंबर 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस को सरसावा में ही रोकना पड़ा। इसी तरह ट्रेन नंबर 04502 नंगलडैम एक्सप्रेस के संचालन पर भी असर पड़ा। सूचना मिलने पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर दीपक प्रताप शर्मा स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां तैनात गेटमैन से जानकारी ली। घटनास्थल पर ट्रैक्टर-ट्राली और उसका चालक नहीं मिला। हालांकि घटना से गेट को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई। सब इंस्पेक्टर दीपक प्रताप शर्मा ने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें