नागल। रुड़की-पंचकूला नेशनल हाइवे पर लाखनौर के निकट ओवर ब्रिज पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक देवबंद के गांव हुलाशगढ़ निवासी दिनेश कुमार (26) पुत्र शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश कुमार बृहस्पतिवार रात अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली में लकड़ी भरकर हरियाणा के यमुनानगर में बेचने के लिए जा रहा था। रात करीब 12:30 बजे जैसे ही वह गांव लाखनौर स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचा तो उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे दबने से दिनेश की मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। दिनेश के दो छोटे बेटे हैं।