फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिलान्यास के लिए टाउनशिप तैयार, सीएम रख सकते हैं नींव

Sat, 15 Nov 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप का शिलान्यास जल्दी होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के हाथों इसकी नींव रखवाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से समय नहीं मिला है। उम्मीद है कि इस माह के आखिर तक जैसे ही मुख्यमंत्री के आने का शेड्यूल मिल जाएगा, तभी इसे कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि चुनहेटी गाड़ा गांव के पास प्राधिकरण 52.9751 हेक्टेयर पर टाउनशिप बना रहा है। लगभग 200 करोड़ की लागत से टाउनशिप को विकसित किया जाएगा। पहले चरण में करीब 30 हेक्टेयर में प्लाॅट बेचे जाएंगे। इसके बाद बाकी प्लॉट दूसरे चरण में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ऐसा इसलिए किया जाएगा कि प्राधिकरण की यह पहली टाउनशिप है। अगर एक साथ पूरी टाउनशिप विकसित की जाएं तो उसके लिए करीब 100 करोड़ का लोन लेना पड़ सकता है।
इसी वजह से प्राधिकरण तैयारी कर रहा है कि पहले चरण में प्लॉट बेचकर, जो भी बजट इकट्ठा होगा उससे दूसरे चरण की टाउनशिप के प्लॉट तैयार कर दिए जाएंगे। पहले चरण में 790 प्लॉट होंगे। टाउनशिप में 24, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें रहेंगी। अनुमान है कि 30 से 35 हजार रुपये गज का रेट रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका शिलान्यास कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें